ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल में लगातार बारिश से अलर्ट मोड पर प्रशासन: डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंदपिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से भीमताल नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी RTO कार्यालय में पिस्टल से फायरिंग का मामला: वरिष्ठ प्रशासनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस ने तेज की तलाशनेपाल त्रासदी : मौतों का आंकड़ा 1127 पहुंचा, 4000 से अधिक लोगों का सुराग नहीं; मददगार बने युवाहल्द्वानी में दर्दनाक घटना: बरसात में गौला नदी को निहारते रहे व्यक्ति ने हल्की मुस्कुराहट के बाद गौला नदी में लगाई छलांग; तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ

ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई, एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण; नियम उल्लंघन साबित होने पर पंजीकरण निरस्त करने की चेतावनी

रिपोर्टर : गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। ग्राम बगड़ मल्ला, पंगोट स्थित पर्यटन इकाई कैंसल लैम्प के खिलाफ पर्यटन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी, नैनीताल ने संस्थान प्रबंधन को नोटिस जारी कर उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय पंजीकरण नियमावली-2014 एवं संशोधित नियमावली-2016 के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

विभाग को स्थानीय ग्रामीणों से साक्ष्यों सहित शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें आरोप लगाया गया कि पर्यटन इकाई में रात 10 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे और म्यूजिक सिस्टम का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे क्षेत्र की शांति भंग हो रही है तथा बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पर्यटन विभाग ने संस्थान प्रबंधन को तत्काल ऐसी गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक सप्ताह के भीतर साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया या शिकायतों का समाधान नहीं हुआ, तो नियमावली के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित पर्यटन इकाई का पंजीकरण भी निरस्त किया जा सकता है।

पर्यटन विभाग का कहना है कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों की सुविधा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।

विभाग की यह कार्रवाई ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों के बाद उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की विशाखा राजपूत ने जीता गोल्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.