ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

हल्द्वानी। नगर निगम की मेयर सीट पर मंगलवार सभी 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई।

भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा व यूकेडी प्रत्याशियों समेत सभी 12 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए।

इस पर प्रत्याशियों को नामांकन पत्र सही होने का लेटर जारी किया गया। दो जनवरी को सुबह 10 से 4 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे

रिटर्निंग ऑफिसर एपी वाजपेयी ने बताया कि मंगलवार को एक-एक प्रत्याशी को मौके पर बुलाकर उनके सामने नामांकन पत्रों की जांच की गई।

सभी के नामांकन सही पाए जाने पर प्रत्याशियों को चुनाव अभिकर्ता बनाने व नामांकन पत्र वापस लेने का फार्म भी दिया गया।

आरओ वाजपेयी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी, भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट, उत्तराखंड क्रांति दल के मोहन कांडपाल, बहुजन समाज पार्टी के शिव गणेश, समाजवादी पार्टी के शौएब अहमद, निर्दलीय दीप चन्द्र पांडेय, मनोज कुमार आर्य, नवीन चन्द्र, मनोज कुमार मन्नू, भुवन चन्द्र पांडेय, रूपेन्द्र नागर व रणप्रीत सिंह के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कीटनाशक का सेवन कर युवक ने की जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश, हालत गंभीर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.