ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

उत्तराखंड में साल 2025 में निकाय चुनाव होने हैं। इसके लिए प्रशासन की तैयारियां जारी हैं। इस बीच उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आई है।

ये खबर भारतीय जनता पार्टी के लिए भी खास है, क्योंकि यहां की नगर पंचायत दिनेशपुर से पार्टी की प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गई हैं।

दिनेशपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मनजीत कौर ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी बबली गोस्वामी के पर्चे पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद उन्होंने उनके पर्चा दाखिल करने की शिकायत दर्ज कराई। बाद में बबली गोस्वामी के पर्चे को खारिज कर दिया गया। इस कारण भाजपा की उम्मीदवार मनजीत सिंह निर्विरोध चुनाव जीत गईं। बताया जा रहा है कि बबली गोस्वामी का पर्चा खारिज होने की वजह उनका ओबीसी प्रमाण पत्र रहा।

उत्तराखंड में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, क्योंकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर थी।

इसके बाद आज यानी 31 दिसंबर और कल यानी 1 जनवरी को प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नामांकन पर्चों की जांच होनी थी। इसी जांच के क्रम में दिनेशपुर सीट से बबली गोस्वामी का पर्चा रद्द हुआ है।

इसके बाद नामांकन वापसी के लिए दो जनवरी की तारीख तय की गई है ताकि जो लोग अपना नामांकन वापस लेना चाहें तो उसे वापस करा लें।

इसके बाद अगले दिन यानी 3 जनवरी को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

वहीं 23 जनवरी को मतदान होने के बाद 25 जनवरी को इनकी घोषणा होनी थी।

मगर मनजीत कौर आज ही अध्यक्ष बन गई हैं। बस इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में 42 स्कूलों के 5600 से अधिक विद्यार्थी देंगे ‘भारत को जानो’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.