भवाली। रामगढ ब्लाक के छतोला में एक 18 वर्षीय युवती फांसी के फंदे से झूलती हुई मिली। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।

पुलिस जानकारी के अनुसार रामगढ ब्लाक के छतोला गांव में एक निर्माणाधीन ईमारत में उत्तर प्रदेश के बरखेरा, पीलीभीत निवासी इतबारी लाल अपने परिवार संग मजदूरी का कार्य कर रहे थे।

शनिवार को दोपहर के समय जब परिवार के सदस्य खाना बना रहे थे। तभी इतबारी लाल की 18 वर्षीय पुत्री निधि कश्यप ने फंदे से लटक गई। जिससे पूरा परिवार सदमे में आ गया।

इसी बीच लोगो ने 108 को सूचना दी। 108 की मदद से युवती को सुयालबाड़ी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चौकी इंजार्च खैरना हर्ष बहादुर ने बताया कि युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने सूचना मिली। जिसपर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

युवती के स्वजन आत्महत्या के कारण की जानकारी न होने की बात कर रहे है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता लगेगा। फिलहाल स्वजनो ने कोई तहरीर नही दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में डांडिया नाइट की धूम, बच्चों से लेकर बड़ों तक थिरके कदम; 1000 से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, वीडियो....

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.