ब्रेकिंग न्यूज़

मल्लीताल क्षेत्र में शेरवानी रोड में 2 बाइकों  की जबरदस्त भिड़ंत,दोनों बाइक सवार घायल

रिपोर्टर –  गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में 2 तेज रफ्तार बाइके आपस मे भीड़ गई जिसमें सवार पति पत्नी व अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया हैं।

जानकारी के अनुसार नगर के शेरवानी रोड में मल्लीताल निवासी दंपत्ति व क्षेत्रीय युवक की बाइक आपस मे भीड़ गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति पत्नी सहित बाइक सवार युवक सड़क की दूसरी तरफ जा गिरे।

जिन्हें स्थानीय निवासीय व पुलिस द्वारा बीडी पांडे अस्पताल पहुचाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया हैं।

एमरजेंसी में तैनात डॉ दिवेश ने बताया कि मल्लीताल सात नम्बर निवासी संगीता (30) पति मनीष (36) व स्टाफ हाउस निवासी साहिल (19) तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 136 पर्वतारोही फंसे, दो की मौत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.