ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के लिए छह राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।

छह राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल बढ़त बनाए हुए हैं। आर्यन बेलवाल को अब तक 648 वोट प्राप्त हुए हैं।
अध्यक्ष पद की दौड़ में एनएसयूआई के मेहुल साह 490 वोट के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं, जबकि एबीवीपी के धीरज बिष्ट को अब तक 407 वोट मिले हैं।
छह राउंड के आंकड़ों के अनुसार आर्यन बेलवाल को मेहुल साह पर 158 वोट की बढ़त है, जबकि धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
एमबीपीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद को लेकर शुरुआत से ही मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा था। निर्दलीय आर्यन बेलवाल, एनएसयूआई के मेहुल साह और एबीवीपी के धीरज बिष्ट के बीच मुकाबले पर छात्र-छात्राओं के साथ ही विभिन्न छात्र संगठनों की भी नजर बनी हुई है।
छह राउंड के बाद स्थिति—
आर्यन बेलवाल (निर्दलीय): 648 वोट
मेहुल साह (एनएसयूआई): 490 वोट
धीरज बिष्ट (एबीवीपी): 407 वोट
मतगणना के अगले राउंड के आंकड़ों के साथ अध्यक्ष पद की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, 29 सितंबर को होगा मतदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.