ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

हाई प्रोफाइल एलएसडी और हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, डार्क वेब से मंगवाते थे ड्रग्स

आरोपियों में एक शिक्षण संस्थान का वर्तमान और एक पूर्व छात्र शामिल

देहरादून। पुलिस ने हाई प्रोफाइल ड्रग्स लीसर्जिक एसिड डाईएथिलेमाइड (एलएसडी) और हेरोइन के साथ कोबरा गैंग के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक शिक्षण संस्थान का वर्तमान और एक पूर्व छात्र शामिल है।

तीनों आरोपी डार्क वेब के माध्यम से बंगलूरू के एक ड्रग्स डीलर के संपर्क में थे। डीलर उन्हें कुरियर के माध्यम से एलएसडी और हेरोइन की सप्लाई करता था। पुलिस इन आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक यहां पर एलएसडी की सप्लाई करने वाले हैं। पुलिस ने नंदा की चौकी पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी।

इस बीच दो कारों को रोका गया, इनमें तीन युवक सवार थे। कारों की तलाशी ली गई तो एलएसडी की 2058 ब्लॉट्स बरामद हुईं। इसके अलावा छह ग्राम हेरोइन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला। आरोपियों के दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।

आरोपियों ने अपने नाम रजत भाटिया निवासी मकान नंबर 22, हकीकत नगर, थाना सदर जिला सहारनपुर, शिवम अरोड़ा निवासी मकान नंबर 20ए हकीकतनगर और कृष गिरोटी निवासी मकान नंबर 11सी, ईदगाह, चकराता रोड, देहरादून बताए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों एक दूसरे से एक पार्टी में मिले थे। यहां उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद वे कोबरा गैंग के संपर्क में आए। कोबरा गैंग ने उन्हें एलएसडी सप्लाई करने का काम दिया।

इसके बाद तीनों शिक्षण संस्थानों में एलएसडी सप्लाई करने लगे। रजत भाटिया बंगलूरू के एलएसडी डीलर से डार्क वेब के माध्यम से संपर्क में रहता है और उससे कुरियर के माध्यम से एलएसडी मंगवाता है। कृष गिरोटी एक शिक्षण संस्थान का छात्र है, जबकि शिवम अरोड़ा पूर्व छात्र है। पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई का काम रजत भाटिया के जिम्मे रहता है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई है। इस पूछताछ में आरोपियों ने एक बड़े एलएसडी डीलर का नाम बताया है। इसकी तस्दीक की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में पकड़ी गई एलएसडी की यह अब तक की सबसे बड़ी मात्रा है। कोबरा गैंग पर लगातार पुलिस नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि इस गैंग के अधिकतर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राजपुर पुलिस ने भी इस गैंग के कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में प्राइवेट अस्पताल का गजब का कारनामा! आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का भरोसा, फिर पोर्टल बंद बताकर लाखों की मांग का आरोप; जांच बैठते ही समझौते के प्रयास का दावा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.