ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

नैनीताल में प्रशासन की घोर लापरवाही उजागर, टैक्सी बाइकें नियमों के खिलाफ धड़ल्ले से रेंटल के नाम पर किराए पर दी जा रही

 रिपोर्टर : गुडडू सिंह ठठोला 

नैनीताल।  शहर में परिवहन नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए टैक्सी के रूप में पंजीकृत दोपहिया वाहनों को अवैध रूप से रेंटल बनाकर किराए पर दिया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि पूरे शहर में 3000 से अधिक टैक्सी बाइकें इस तरह संचालित हो रही हैं, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

नियमों के अनुसार टैक्सी बाइक में चालक का होना अनिवार्य है, जो खुद वाहन चलाकर सवारी को ले जाएगा। लेकिन हकीकत में बिना ड्राइवर के ही ये बाइकें लोगों को किराए पर दी जा रही हैं। कई मामलों में बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाले लोगों को भी वाहन सौंपे जा रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।

हालांकि पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग समय-समय पर ऐसे मामलों में चालान तो काट रहे हैं, लेकिन सख्त कार्रवाई न होने से अवैध कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय जैसे संवेदनशील संस्थान वाले शहर में भी नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।

इधर, वैध रूप से संचालित रेंटल बाइक कारोबारियों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। हल्द्वानी के संचालक साकिब खान और नैनीताल के पियूष साह का कहना है कि टैक्सी बाइक परमिट के नियमों का उल्लंघन कर रेंटल के रूप में वाहन देने से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कई बार विभाग से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक केवल औपचारिक चालानी कार्रवाई ही हुई है।

संचालकों ने यह भी बताया कि टैक्सी बाइक को रेंट पर लेने वालों को दुर्घटना की स्थिति में बीमा का लाभ भी नहीं मिल पाता, जो एक बड़ा जोखिम है।

वहीं आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने कहा कि टैक्सी बाइक परमिट के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम नवाजिश खलिक ने भी बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर जल्द ही परिवहन विभाग और पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सख्ती नहीं बरती गई, तो यह अवैध गतिविधि बड़े हादसों और कानून-व्यवस्था की समस्या का कारण बन सकती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गूगल मैप ने भटकाया रास्ता, सातताल जाते समय खाई की ओर पलटा वाहन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.