नैनीताल। एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ कॉलेज में आज एन.एस.एस. का 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एन.एस.एस. टोली द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एन.एस.एस. के महत्व, समाज में इसकी भूमिका तथा अब तक किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापक एवं छात्रों ने एन.एस.एस. पर अपने विचार और भाषण प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. बी.एस. बिष्ट, निदेशक डॉ. तरुण कुमार सक्सेना, एन.एस.एस.-ACIC के सीईओ डॉ. कमल रावत, शैक्षणिक प्रमुख  संदीप सक्सेना, प्रबंधन विभाग के  तारा दत्त तिवारी और  हेमा नेगी, तथा एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर  मोहित सुयाल और आशुतोष पांडे गायत्री दरम्वाल समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एन.एस.एस. समन्वयक गोकुलानंद जोशी, प्रिया मेहता, कुनाल भट्ट और आशी शर्मा हर्षिता रावत, खुशी रावत, भूमिका बिष्ट सहित कई छात्रों का विशेष योगदान रहा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.