ब्रेकिंग न्यूज़
आउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थाननैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसादनंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारी

नैनीताल के ज्यूलीकोट में मधुमक्खियों के हमले में 6 नाबालिग घायल

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ज्यूलीकोट में मधुमक्खियों के हमले में 6 नैपाली नाबालिग घायल हो गए। बच्चों को बचाने के लिए आगे आए लोग भी मधुमक्खी के हमले में घायल हो गए। बच्चों को एम्ब्युलेंस में अस्पताल लाया गया।

 हल्द्वानी रोड में ज्यूलीकोट बाजार के समीप जंगली मधुमक्खियों ने कुछ नैपाली बच्चों पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले के बाद बच्चे बुरी तरह से कराहने लगे जिसे देखकर वहां मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए आगे आए। मधुमक्खियों ने उनपर भी हमला कर दिया लेकिन ये लोग बच्चों को बचाकर ले आए।

बचने के चक्कर में बच्चों के परिजन भी चपेट में आ गए। घटना से काफ़ी देर तक अफरा तफरी मची रही। बच्चों को तत्काल 112 स्वास्थ्य सेवा की मदद से नैनीताल के बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल ले जाया गया।

घायल बच्चों में से दो बच्चे घटना के लगभग दो घण्टे बाद मिले। इन्हें भी उपचार के लिए नैनीताल ले जाया गया। लापता बच्चों की खोजबीन में ज्यूलीकोट निवासी पुष्कर जोशी, दीवान अधिकारी और हरगोबिंद रावत बच्चों के परिजनों समेत लगे रहे।

बताया गया कि चोटिल और घबराए हुए बच्चे घटनास्थल से दूर भाग गए जिन्हें बाद में लोग खोज कर लाए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : असम के पूर्व DGP एवं वरिष्ठ IPS अधिकारी बीडी खर्कवाल का निधन, उत्तराखंड पुलिस में शोक की लहर; SSP नैनीताल ने आवास पर दी श्रद्धांजलि, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.