ब्रेकिंग न्यूज़
जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोगराहुल गांधी के के खिलाफ FIR दर्ज एसएसपी बोले इन इन धाराओं में है मुकदमा दर्ज61 लाख रुपये से होगा बसौंटिया पुल का जीर्णोद्धार, भारी वाहनों की आवाजाही होगी सुरक्षित: मंत्री राम सिंह कैड़ानैनीताल में खड़गे और राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला फूंका; राहुल पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में दी तहरीर

हल्द्वानी। महानगर में व्यापारियों की आवाज बनकर उभरे अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने हल्द्वानी के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और ट्रांसपोर्ट कारोबारी डिंपल पांडे को उत्तराखण्ड प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनुजकांत अग्रवाल और प्रदेश सह प्रभारी अतुल गुप्ता की संस्तुति पर की गई है।

डिंपल पांडे की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, और प्रदेश अध्यक्ष अनुजकांत अग्रवाल ने मनोनयन पत्र सौंपते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने डिंपल पांडे से यह उम्मीद जताई है कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए राज्यभर के व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और उनके मुद्दों को उचित स्तर पर सुलझाने के लिए प्रयास करेंगे।

संजीव जायसवाल ने डिंपल पांडे को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि पांडे की सक्रियता और व्यापारिक क्षेत्र में उनकी प्रतिष्ठा को देखते हुए उन्हें यह पद सौंपा गया है।

उन्होंने कहा कि डिंपल पांडे व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करने के साथ ही उनके सामने आने वाली समस्याओं को उचित मंच पर उठाएंगे।

इस नियुक्ति के बाद डिंपल पांडे ने कहा कि वह व्यापारियों के हितों को सर्वाेपरि मानते हुए उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

उनका उद्देश्य व्यापारियों को एक मंच पर लाकर उनके मुद्दों को सही तरीके से उठाना और उनका समाधान करवाना है। उन्होंने अपने साथी व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और समर्थन उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाएगा।

डिम्पल पांडेय का स्वागत करने वालों में अनुज कांत अग्रवाल अतुल गुप्ता भूपेश बिष्ट लव गौरव बख्शी जिलानी अंसारी विपुल गुप्ता सुमित साहू इत्यादि व्यापारी नेता मौजूद रहे।डिंपल पांडे अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव नियुक्त

यह भी पढ़ें :  चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बुद्ध पार्क के पास फीकी चाय पिलाकर जताएंगे विरोध

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.