ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

 सऊदी अरब के जीजान के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में 9 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। जेद्दा में भारतीय मिशन ने बताया कि जीजान के पास एक भीषण दुर्घटना में 9 भारतीयों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि वह इस घटना से प्रभावित परिवारों के संपर्क में हैं और पूरी सहायता मुहैया कराई जा रही है।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा, “हम सऊदी अरब के पश्चिमी क्षेत्र में जीजान के पास एक सड़क दुर्घटना में 9 भारतीय नागरिकों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। हम पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।”

उन्होंने कहा कि जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पूरी सहायता प्रदान कर रहा है और अधिकारियों तथा परिवारों के संपर्क में है।

हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन स्थापित की गई है।
विदेश मंत्री ने जताया दुख

विदेश मंत्री एस जयशंकर भारतीय नागरिकों की मौत से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि जेद्दा स्थित महावाणिज्यदूत से बात की, जो संबंधित परिवारों के संपर्क में हैं। वह इस दुखद स्थिति में पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  प्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.