ब्रेकिंग न्यूज़
जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोगराहुल गांधी के के खिलाफ FIR दर्ज एसएसपी बोले इन इन धाराओं में है मुकदमा दर्ज61 लाख रुपये से होगा बसौंटिया पुल का जीर्णोद्धार, भारी वाहनों की आवाजाही होगी सुरक्षित: मंत्री राम सिंह कैड़ानैनीताल में खड़गे और राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला फूंका; राहुल पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में दी तहरीर

शहीद स्मृति दिवस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर एसएसपी नैनीताल समेत अधीनस्थ पुलिस बल ने दी श्रद्धांजलि, किया 2 मिनट का मौन।

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर “भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले महान सेनानी तथा शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि आज पूजनीय राष्ट्रपिता के आदर्शों को याद करने का दिन है। उन्होंने सत्य और अहिंसा से भारत को स्वतंत्रता दिलाई। उन्होंने सदैव लोककल्याण और देश की आजादी के लिए कार्य किया।

उन्होंने संपूर्ण विश्व में जन जन तक सत्य और अहिंसा के आदर्शों को पहुंचाया। देश की स्वाधीनता के लिए भारत के पराक्रमी और देश प्रेम की अलख जगाने वाले शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमूल्य बलिदान हम सभी के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायक हैं।

नैनीताल पुलिस के सभी पुलिस कर्मी, राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने तथा समाज में सुरक्षित तथा शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करने के लिए अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा तथा ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, जितेंद्र उप्रेती निरीक्षक एलआईयू, पूरन राम आगरी वाचक एसएसपी नैनीताल, हेम चंद्र पंत प्रभारी निर्वाचन सैल, राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, चंद्रशेखर भट्ट आशुलिपिक, राजेंद्र सिंह कथायत उपनिरीक्षक स०पु० समेत सभी शाखा प्रभारी और कर्मी मौजूद रहे।

इसी के साथ जिले के सभी थानों, कार्यालयों तथा इकाइयों में पुलिस अधिकारियों/कर्मियों द्वारा राष्ट्रपिता को स्मरण करते हुए मौन धारण किया गया।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन पर भाई ने बहन को दिया अनोखा तोहफा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.