दो बच्चों के पिता की मौत, कमलुआगांजा निवासी युवक का शव जंगल में बरामद

हल्द्वानी। कमलुआगांजा क्षेत्र से पिछले दिनों लापता हुए एक युवक का शव बुधवार सुबह भाखड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कमलुआगांजा निवासी 35 वर्षीय दीपक चंद्र जोशी के रूप में हुई है। दीपक की गुमशुदगी पहले ही मुखानी थाने में दर्ज कराई गई थी।

शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दो बच्चों के पिता दीपक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में दिखा भक्ति और आस्था का संगम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.