ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कारफुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशनउत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम
खबर शेयर करे -

रिलायंस ज्वेल्स डकैती का मुख्य आरोपी प्रिंस बिहार में गिरफ्तार, जल्द लाया जाएगा दून

देहरादून।  9 नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुई डकैती का मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार वैशाली बिहार में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बिहार पुलिस ने दबोचा है। दून पुलिस ने आरोपी पर दो लाख का इनाम घोषित किया था।

विदित है कि नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हथियारबंद बदमाशों ने 14 करोड़ की डकैती की थी। तब से लेकर अब तक दून पुलिस पुलिस बदमाशों की तलाश में बिहार सहित अन्य प्रदेशों में लगातार दबिश दे रही है।

डकैती प्रकरण में अभी तक दून पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें दो लाख का इनामी विक्रम कुमार भी शामिल है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रिलायंस ज्वेल्स लूट प्रकरण में घटना में शामिल मुख्य आरोपी प्रिंस तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उन्होंने खुद बिहार जाकर एडीजी एसटीएफ बिहार तथा एसएसपी वैशाली के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया गया था।

जांच के दौरान गैंग तथा आरोपियों के संबंध में मिल रही महत्वपूर्ण जानकारियों को लगातार बिहार एसटीएफ तथा बिहार पुलिस के साथ साझा किया जा रहा था।

कहा कि दून पुलिस व बिहार पुलिस के बेहतर आपसी सामंजस्य तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान से बुधवार को बिहार पुलिस ने देहरादून में हुई लूट की घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त प्रिंस को वैशाली बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें :  समय पर इलाज न मिलने से पूर्व प्रधान की मौत, अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; डीएम ने दिए जांच के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!