ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती के तहत 236 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। 12वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने पिछले सप्ताह समूह-ग भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी, जिसके आवेदन अब शुरू हो गए हैं।

इसके तहत परिवहन आरक्षी के 118, आबकारी सिपाही के 100, उप आबकारी निरीक्षक के 14, पंतनगर विवि में हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3 के दो, महिला कल्याण विभाग में हाउस कीपर के दो पदों पर भर्ती की जाएगी।

31 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिसके बाद चार जनवरी से आठ जनवरी के बीच आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर मिलेगा। आयोग ने परीक्षा की अनुमानित तिथि 31 जनवरी तय की है।

परिवहन आरक्षी के लिए आयु 18 से 30 वर्ष, आबकारी सिपाही के लिए 18 से 35 वर्ष, उप आबकारी निरीक्षक के लिए 21 से 42, हॉस्टल मैनेजर के लिए 18 से 42 और हाउस कीपर के लिए 21 से 42 वर्ष आयु होनी चाहिए।

जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, दिव्यांग व ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। अनाथ अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का कोई शुल्क नहीं है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : बगडवार बैंड-वीरसिंग्या मोटरमार्ग निर्माण की मांग तेज, कांग्रेस नेताओं ने PMGSY को सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!