ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड धारी अंतर्गत ग्राम पहाड़पानी के तोक कफरोली में क्षेत्रीय भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा रोजगार से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में क्षेत्र के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पलायन की समस्या भी बढ़ रही है।

हरीश पनेरू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास ही राज्य आंदोलन की मूल भावना रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के गांवों को सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों की आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

ग्रामीणों ने उनके दौरे पर आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: प्रशासन की हाइडिल विभाग में छापेमारी, शराब के नशे में मिला कर्मचारी, तत्काल निलंबन के निर्देश
error: Content is protected !!