ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र से उपचार कराने बरेली  श्री राम मूर्ति अस्पताल में  उपचाराधीन मरीजों का कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान उन्होंने भीमताल क्षेत्र से स्वास्थ्य लाभ के लिए भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अस्पताल में भर्ती ग्राम सभा मटेला निवासी  नारायण नाथ गोस्वामी तथा भुमका निवासी  पूजा देवी से विशेष रूप से मिलकर हरीश पनेरु ने उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने परिजनों से भी बातचीत कर उपचार संबंधी जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने पर वे सदैव साथ खड़े हैं।

मरीजों और उनके परिजनों ने भी उनके इस आत्मीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 सितम्बर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.