ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में 12 फरवरी को बैंक बंद, सरकारी बैंकों की हड़ताल से कामकाज रहेगा ठप

रिपोर्टर: गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ‌ ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर 12 फरवरी को उत्तराखंड में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

नैनीताल सहित प्रदेश के अधिकांश सरकारी और राष्ट्रीयकृत बैंकों में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि निजी (प्राइवेट) बैंक खुले रहेंगे।

उत्तरांचल बैंक एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण शाह ने बताया कि श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलावों के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों द्वारा लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन समाधान न निकलने पर हड़ताल का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने सभी बैंक कर्मियों से हड़ताल को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।

हड़ताल के चलते नैनीताल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक में कामकाज प्रभावित रहेगा।

ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे बैंक से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.