ब्रेकिंग न्यूज़

निमोनिक पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा रचनात्मक प्रदर्शनी एवं स्टॉल कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर  – गोविंद राना

हल्द्वानी। लामाचौड़ स्थित निमोनिक पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा रचनात्मक प्रदर्शनी एवं स्टॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने-अपने स्तर पर तैयार की गई शैक्षिक सामग्री, विज्ञान मॉडल, हस्तशिल्प और विभिन्न प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया।

विद्यालय में आयोजित इस प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचे। बच्चों के माता-पिता ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल और सामग्री को ध्यानपूर्वक देखा तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की। इस दौरान बच्चे भी अपने कार्यों को समझाते हुए काफी उत्साहित नजर आए और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के पाठ्य सहगामी गतिविधियों के आयोजन से बच्चों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का विकास होता है। साथ ही बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे व्यावहारिक ज्ञान से भी जुड़ते हैं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक एवं नवाचार आधारित शिक्षा से जोड़ना रहा, जिसमें अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ हवन-यज्ञ, कन्या पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.