ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। सवर्ण शक्ति संगठन (उत्तराखंड) के संयोजक प्रकाश हर्बोला द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर यूजीसी की नई गाइडलाइन का विरोध जताया गया।

संगठन ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए 21 फरवरी को रामलीला मैदान से जिलाधिकारी कार्यालय तक आक्रोश रैली निकालने की घोषणा की।

प्रेस वार्ता में संयोजक प्रकाश हर्बोला ने कहा कि प्रस्तावित गाइडलाइन प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। उनका आरोप था कि शिकायतों की प्रक्रिया में संतुलन का अभाव है और झूठी शिकायतों पर कार्रवाई का स्पष्ट प्रावधान नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि इक्विटी बोर्ड की संरचना में सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को लेकर पुनर्विचार होना चाहिए।

सहसंयोजक भुवन भट्ट ने कहा कि संगठन किसी वर्ग के खिलाफ नहीं है, बल्कि वे ऐसी व्यवस्था चाहते हैं जिसमें सभी छात्रों और शिक्षकों के लिए समान एवं निष्पक्ष शिकायत तंत्र हो।

उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थान भय का नहीं बल्कि संवाद और ज्ञान का केंद्र होने चाहिए।

संगठन ने मांग की कि गाइडलाइन पर पुनर्विचार कर न्यायसंगत एवं संतुलित प्रावधान सुनिश्चित किए जाएं।

प्रेस वार्ता में जगत सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट, तरुण , मनोज अग्रवाल, भुवन भट्ट, प्रताप जोशी और योगेंद्र भट्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  चार धाम यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लगेगा शुल्क, इस तारीख से शुरू हो रही तीर्थयात्रा, जानिए तैयारियां
error: Content is protected !!