ब्रेकिंग न्यूज़

हल्दूचौड़। लालकुआं–काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ने एक और जान ले ली। बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर चौमवाल निवासी 30 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नंद कांडपाल शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे।

रास्ते में गांव की 25 वर्षीय नेहा कांडपाल पुत्री पुष्कर कांडपाल ने उनसे लिफ्ट ली और साथ बैठ गई। नेहा अशोक लीलैंड कंपनी में कार्यरत बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों गांव की सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़े और आगे चल रहे डंपर (यूके 01-सीए 3035) को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर डंपर के नीचे जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार्तिक का सिर डंपर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं नेहा के सिर पर गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.