ब्रेकिंग न्यूज़

लालकुआँ। शैक्षिक सत्र 2023–24 की छात्रवृत्ति से वंचित 43 दिव्यांग विद्यार्थियों की समस्या को लेकर शुक्रवार को विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन बिंदुखत्ता मंडल (लालकुआँ विधानसभा) के 64 बूथ अध्यक्ष गोकुलानंद जोशी द्वारा सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के 43 दिव्यांग विद्यार्थियों को अभी तक शैक्षिक सत्र 2023–24 की छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। छात्रवृत्ति की राशि न मिलने से इन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक और शैक्षणिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गोकुलानंद जोशी ने विधायक से अनुरोध किया कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से वार्ता कर छात्रवृत्ति की धनराशि जल्द जारी करवाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

इस पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों से वार्ता कर छात्रवृत्ति की राशि जल्द से जल्द विद्यार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर गोकुलानंद जोशी ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मांग दिव्यांग विद्यार्थियों के हित में उठाई गई है, ताकि उन्हें समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके और उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक की गला घोंटकर हत्या, दामाद हिरासत में

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.