ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। खाड़ी देशों में चल रहे सैन्य संघर्ष को देखते हुए नैनीताल जनपद के नागरिकों की सुरक्षा और उनकी भारत वापसी के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है।

Lalit Mohan Ryal ने बताया कि यदि जनपद का कोई भी निवासी खाड़ी देशों में फंसा हुआ है तो उसकी जानकारी तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि Kuwait, Saudi Arabia, Bahrain तथा United Arab Emirates में फंसे जनपद के नागरिकों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि शासन-प्रशासन स्तर पर समन्वय स्थापित कर उनकी सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित की जा सके।

जारी हेल्पलाइन के अनुसार:

कुवैत के लिए मोबाइल: 96565-501946, ईमेल: community.kuwait@mea.gov.in

सऊदी अरब के लिए मोबाइल: 00-966-11-4884697, ईमेल: cw.riyadh@mea.gov.in

बहरीन के लिए मोबाइल: 97339-418071, 97338-400433 (Embassy of India, Bahrain)

यूएई के लिए मोबाइल: 971-2-4492700 तथा वेबसाइट: www.indembassyuae.gov.in⁠�

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी तरह की सूचना या परेशानी होने पर इन आधिकारिक माध्यमों से संपर्क करें।

साथ ही उन्होंने कहा कि लोग केवल सत्यापित और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें तथा अफवाहों से बचें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.