ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। होली पर्व के दौरान हल्द्वानी में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। एक से चार मार्च के बीच शहर में कुल 91,050 बोतल शराब की बिक्री हुई, जिसकी कीमत लगभग सात करोड़ रुपये आंकी गई है।

आंकड़ों के अनुसार होली से एक दिन पहले यानी तीन मार्च को सबसे अधिक शराब की बिक्री हुई। इस दिन 47,570 बोतलें बिकीं, जिनकी कीमत करीब चार करोड़ 21 लाख 57 हजार रुपये रही।

होली के दिन चार मार्च को शाम पांच बजे के बाद शराब की दुकानें खोली गईं, जिसके बाद 6,180 बोतलों की बिक्री हुई और करीब 34 लाख 67 हजार 450 रुपये का कारोबार हुआ।

वहीं एक मार्च को 17,600 बोतलें (1 करोड़ 3 लाख 9 हजार 750 रुपये) और दो मार्च को 19,700 बोतलें (1 करोड़ 37 लाख 29 हजार 50 रुपये) बिकीं।

इधर होली के दौरान हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर भी आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान 121 देशी शराब की बोतलें, 87 अंग्रेजी शराब की बोतलें और 520 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग ने 16 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत करीब दो लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।

आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में 14 अंग्रेजी और 12 देशी मदिरा की दुकानें संचालित हैं। होली के चलते इन चार दिनों में शराब की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक रही।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  SBI ब्रांच मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला शव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.