ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी में पति को प्रेमिका संग चैटिंग करते पकड़ा, पत्नी का फूटा गुस्सा थाने में जमकर किया हंगामा

हल्द्वानी। शहर में  ‘पति-पत्नी और वो’ का एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कथित तौर पर पति को उसकी प्रेमिका के साथ मोबाइल पर चैटिंग करते हुए पकड़ने के बाद पत्नी न्याय की मांग को लेकर सीधे हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गई और धरने पर बैठ गई।

जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली क्षेत्र के बस स्टेशन के पास की है। यहां रहने वाले एक टैक्सी चालक की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। शनिवार को उसकी पत्नी सबूत के तौर पर मोबाइल में मौजूद चैट लेकर कोतवाली स्थित महिला सेल पहुंची। महिला का आरोप है कि उसके पति का एक अन्य शादीशुदा महिला के साथ संबंध चल रहा है, जिससे उनके वैवाहिक जीवन में लगातार विवाद हो रहा है।

महिला ने कोतवाली परिसर में काफी देर तक हंगामा करते हुए पुलिस से मांग की कि उसके पति और कथित प्रेमिका को तुरंत थाने बुलाया जाए। महिला के इस रुख को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य फरियादी भी हैरान रह गए।

हालांकि लंबे समय तक चले हंगामे के बावजूद आरोपी पति और उसकी कथित प्रेमिका थाने नहीं पहुंचे, जिससे महिला का गुस्सा और बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए महिला सेल प्रभारी सुनीता कुंवर ने मौके पर पहुंचकर महिला को शांत कराया और उसे उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

पुलिस के आश्वासन के बाद कि जल्द ही दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग कराई जाएगी, महिला शांत हुई और घर लौट गई। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए जल्द ही दोनों पक्षों को नोटिस भेजा जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात बाधित होने की सूचना पर SSP नैनीताल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था, तत्काल यातायात किया सुचारू
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.