ब्रेकिंग न्यूज़

डीएम अंशुल सिंह ने प्रेस क्लब अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को क्लब सभागार में सादगीपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को चुनाव अधिकारी रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक प्रकाश चंद्र पंत ने शपथ दिलाई। प्रेस क्लब के कानूनी सलाहकारों को वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चुनाव पर्यवेक्षक महेश परिहार ने पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि प्रेस समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है तथा जनहित के मुद्दों को सकारात्मक ढंग से सामने लाकर व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को सही, निष्पक्ष और तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराना है।

डीएम ने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आती है और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेस क्लब अल्मोड़ा की नई टीम जनपद में सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंशुल सिंह के स्वागत से हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी ने अपने संबोधन में अल्मोड़ा की गौरवशाली पत्रकारिता परंपरा को याद करते हुए कहा कि प्रेस क्लब अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगा। उन्होंने जिलाधिकारी अंशुल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से प्रेस क्लब की गतिविधियों को और गति मिलेगी।

कार्यक्रम का संचालन कपिल मल्होत्रा और अशोक पांडे ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने पत्रकारिता के मूल्यों, समाजहित की पत्रकारिता और प्रेस क्लब की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

शपथ लेने वाले पदाधिकारी व सदस्य:

अध्यक्ष – जगदीश चंद्र जोशी

उपाध्यक्ष – कमलेश कनवाल

सचिव – अशोक पांडे

कोषाध्यक्ष – संतोष बिष्ट

उप सचिव (संस्था) – मोहित अधिकारी

उप सचिव (कार्यालय) – कपिल मल्होत्रा

संप्रेक्षक – हरीश भंडारी

विधिक सलाहकार – रोहित कार्की, संजय अग्रवाल

कार्यकारिणी सदस्य – किशन चंद्र जोशी, हिमांशु लटवाल, शिवराज सिंह कपकोटी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो...
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.