ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बीच देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस को लेकर लोगों में चिंता बढ़ने लगी है।

इसका असर देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख शहर हल्द्वानी में भी देखने को मिल रहा है, जहां गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।

काठगोदाम क्षेत्र के शीशमहल स्थित गैस एजेंसी पर शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गए। एजेंसी के बाहर अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग अपने खाली सिलेंडर लेकर गैस गोदाम तक पहुंच गए।

लाइन में लगे लोगों का कहना है कि वे सुबह से सिलेंडर भरवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं, लेकिन काफी देर तक उनका नंबर नहीं आया। कई लोगों ने बताया कि घर में गैस पूरी तरह खत्म हो चुकी है, जबकि कुछ के पास केवल दो से तीन दिन की गैस बची है। उनका आरोप है कि गैस की गाड़ी उनके घरों तक नहीं पहुंच रही है, जिसके कारण उन्हें मजबूरन खुद गोदाम आकर लाइन में लगना पड़ रहा है।

मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम हल्द्वानी प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे और गैस आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि जनपद में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की किल्लत नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग शुरू होने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं, जिसके कारण भीड़ बढ़ गई है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नन्दा देवी महोत्सव की पंच आरती में उमड़ी आस्था, विधायक सरिता आर्य, डीएम ललित मोहन रयाल व एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने की पूजा-अर्चना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.