नैनीताल। डीएसबी परिसर के बीएससी छात्र रोहित सिंह बिष्ट ने आईआईटी-जैम परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
रोहित को अब देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में रसायन विज्ञान विषय में एमएससी तथा आगे पीएचडी करने के लिए प्रवेश का अवसर मिलेगा।
रोहित सिंह बिष्ट मूल रूप से अल्मोड़ा के निवासी हैं और कुंदन सिंह बिष्ट के पुत्र हैं। बचपन से ही मेधावी रहे रोहित ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
रोहित की इस सफलता पर डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा, प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी सहित कूटा टीम के सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
शिक्षकों ने कहा कि रोहित की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।




































