ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज शोधार्थी कल्पना रौतेला की पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा (वाइवा) सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

कल्पना रौतेला ने “स्टडीज ऑन मॉर्फोलॉजिकल, बायोकेमिकल एंड प्रोपेगेशन रिस्पांस ऑफ क्रिपीडियम एक्युमिनेटम एवं मालिक्सिक मुसिफेरा” विषय पर अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया।

यह शोध औषधीय महत्व वाले पौधों के संरचनात्मक, जैव-रासायनिक और संवर्धन संबंधी पहलुओं पर आधारित है।

मौखिक परीक्षा के लिए बाह्य विशेषज्ञ के रूप में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अरविंद भट्ट उपस्थित रहे, जिन्होंने शोध कार्य का मूल्यांकन करते हुए परीक्षा सम्पन्न कराई। विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने परीक्षा की अध्यक्षता की।

कल्पना रौतेला ने अपना शोध कार्य एमबीपीजी कॉलेज के डॉ. प्रेम प्रकाश तथा पर्यावरण संस्थान के डॉ. जुगरान के निर्देशन में पूर्ण किया।

इस अवसर पर विभाग के डॉ. एस.एस. बरगली, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. नीलू, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. कपिल, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. हिमानी कार्की सहित अन्य शोध छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित रहे और शोधार्थी को बधाई दी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, गले पर तार के निशान मिलने से हत्या की आशंका

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.