ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

देहरादून। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब धामी सरकार भाजपा संगठन को साधने और क्षेत्रीय व जातीय संतुलन बनाने के लिए दायित्व वितरण की तैयारी में जुट गई है।

सरकार जल्द ही 26 भाजपा नेताओं को विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों, आयोगों और समितियों में जिम्मेदारियां सौंप सकती है।

सूत्रों के अनुसार वर्ष 2023 से अब तक कुल 69 पार्टी नेताओं को दायित्व दिए जा चुके हैं। इनमें वर्ष 2023 में 21, वर्ष 2024 में 38 और वर्ष 2025-26 में 10 नेताओं को अलग-अलग पदों पर नियुक्त किया गया था।

अब अगली सूची तैयार कर मुख्यमंत्री को भेज दी गई है, जिस पर केंद्रीय नेतृत्व की भी आंशिक सहमति मिल चुकी है।

अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार दायित्व वितरण के माध्यम से सभी जिलों और प्रमुख सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर काम कर रही है।

इससे न केवल संगठनात्मक संतुलन बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि लंबे समय से पद की प्रतीक्षा कर रहे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि दायित्व की दौड़ में अभी भी कई वरिष्ठ और सक्रिय नेता शामिल हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही दायित्वधारियों की नई सूची जारी कर सरकार राजनीतिक समीकरणों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज, 9 न्याय पंचायतों के 108 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.