ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। शहर में लगातार बनी हुई रसोई गैस की किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।।

इसी क्रम में कांग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने चूल्हा जलाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गैस सिलेंडर की कमी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग सिलेंडर के लिए भटकने को मजबूर हैं। कई जगहों पर लोगों को घंटों लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, इसके बावजूद उन्हें गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही।

हेमंत साहू ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ सरकार गैस की कोई कमी न होने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि लोग सुबह से लेकर शाम तक गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी और स्थानीय जनता उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार से तत्काल गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने और व्यवस्था में सुधार की मांग की, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 सितम्बर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.