ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी में बढ़ती चोरियों के बीच पुलिस को मिली सफलता, मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने जहां आम जनता की चिंता बढ़ा दी है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

अलग-अलग इलाकों में हो रही वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। इसी बीच मुखानी थाना क्षेत्र में हुई मंदिर चोरी के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुका है और उसके खिलाफ करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं।

बताया गया कि आरोपी ने हाल ही में मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें मंदिर का सामान चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए अब रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान को और तेज किया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि इस तरह की घटनाओं पर जल्द नियंत्रण पाया जा सके।

पुलिस ने आम जनता से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है, जिससे अपराध पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल: 18 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.