ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

महिला सुरक्षा और सम्मान उनका आधारभूत अधिकार: हेमा

रामगढ़ / भवाली।  राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में आंतरिक परिवाद समिति के तत्वावधान में यौन उत्पीड़न रोकथाम विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आरोही संस्थान से आईं हेमा बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अधिनियम के उद्देश्य, धाराओं और विभिन्न पहलुओं को समझाते हुए कार्यक्षेत्र, सार्वजनिक स्थान, बस, सड़क और घर में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों, उनके कारणों और समाधान पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान आरोही संस्थान की नर्सिंग सुपरीटेंडेंट विमला पोखरिया ने छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर जानकारी दी और उनसे जुड़े जरूरी पहलुओं पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ माया शुक्ला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नगेंद्र दिवेदी ने की, जबकि संचालन नीमा पंत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ हरीश चंद्र जोशी, डॉ निर्मला रावत, डॉ हरेश राम, रविंद्र प्रसाद, कुंदन, गणेश, कमलेश, प्रेम भारती सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें :  24 घंटे में मंदिर चोरी का खुलासा: नैनीताल पुलिस ने आरोपी को चोरी के सामान सहित दबोचा

You missed

error: Content is protected !!