ब्रेकिंग न्यूज़

वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने देवीपुरा,पंगुट, घुघुखान,सौड़,बासी और बागिनी मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के देवीपुर मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क की गंभीर स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि पिछले कई महीनों से मार्ग पर ऊपर से बड़े-बड़े बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे लगातार खतरा बना हुआ है।नैनीताल : देवीपुर मोटर मार्ग पर खतरा; हेम आर्य ने लिया जायजा, मलवा हटाने के निर्देश

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस मार्ग पर पहले भी एक बड़ा हादसा हो चुका है और नैनीताल व कोटाबाग के बीच आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हेम आर्य ने तत्काल लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों से वार्ता कर सड़क से मलवा हटाने के निर्देश दिए, ताकि मार्ग को सुरक्षित बनाया जा सके।नैनीताल : देवीपुर मोटर मार्ग पर खतरा; हेम आर्य ने लिया जायजा, मलवा हटाने के निर्देश

निरीक्षण के बाद बागनी स्थित गोलू देव मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य भोपाल सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, हरीश सिंह, अजय बधानी, शंकर बधानी, नंदा वल्लभ बधानी, किशन सिंह शाही, दिनेश शाही, दिनेश बधानी, सुभाष, शंकर, नवीन बधानी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू बधानी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 सितम्बर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.