ब्रेकिंग न्यूज़
डीएसबी परिसर में पीएम ऊषा मेरू के तहत दो दिवसीय लाइफ स्किल कार्यशाला का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने सीखे व्यक्तित्व विकास के गुरहल्द्वानी : बनभूलपुरा में पानी संकट से मिलेगी राहत, 154 करोड़ की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, 40 हजार परिवारों को मिलेगा फायदामिडिल ईस्ट तनाव का असर! हल्द्वानी में पेट्रोल संकट की आहट, कई पंपों पर “पेट्रोल समाप्त” के नोटिसनैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन: शराब के नशे में मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीजनैनीताल : SSP डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 ने परेड में जवानों की फिटनेस, क्षमता व दक्षता का किया आंकलन; उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कर्मियों को किया पुरस्कृत
खबर शेयर करे -

नैनीताल। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है।

काठगोदाम क्षेत्र में शराब के नशे में उत्पात मचाकर वाहन चालक के साथ मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 25 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे की है, जब नरीमन तिराहा के पास कुछ युवक नशे की हालत में एक वाहन चालक से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने चालक के साथ मारपीट की और उसके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर उत्तराखंड पुलिस की काठगोदाम टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद दोनों युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।

 गिरफ्तार आरोपी

भास्कर सिंह बिष्ट (23) – निवासी पदमपुरी, मुक्तेश्वर

हिमांशु कुमार (25) – निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी

दोनों आरोपियों को सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में बीएनएसएस की धारा 172(2) के तहत गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

 पुलिस का सख्त संदेश

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि देवभूमि की शांति भंग करने, शराब के नशे में उत्पात मचाने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में न केवल गिरफ्तारी, बल्कि भारी जुर्माना और जेल की सजा भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा बनी रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 बजट पर मंथन, दुकानों के किराये और कर छूट पर महत्वपूर्ण निर्णय

You missed

error: Content is protected !!