ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए हल्द्वानी से लापता हुए तीन स्कूली छात्रों को मात्र तीन घंटे के भीतर रामनगर से सकुशल बरामद कर लिया।

इस सफल कार्रवाई से जहां परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना भी की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में ‘ऑपरेशन स्माइल’ और बाल सुरक्षा अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हल्द्वानी के एक स्कूल में पढ़ने वाले तीन नाबालिग छात्र स्कूल के बाद घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पूरे जनपद में अलर्ट जारी किया गया। बच्चों के हुलिए की जानकारी सोशल मीडिया और वायरलेस के माध्यम से प्रसारित की गई।

डॉ. जगदीश चंद्र और मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाया। रामनगर पुलिस के समन्वय से तीनों छात्रों को रामनगर क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में बच्चों ने घर से नाराज होकर जाने की बात बताई। पुलिस ने आवश्यक काउंसलिंग और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

परिजनों ने बच्चों को सुरक्षित पाकर नैनीताल पुलिस का आभार जताया। वहीं एसएसपी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर सूचना दें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो...

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.