ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन में जन सुविधा (बहुउद्देशीय) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य और शंकर कोरंगा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शिविर के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसमें आधार कार्ड बनवाने एवं संशोधन, यूसीसी विवाह पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड, वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना 70+ कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ई-श्रम कार्ड और पासपोर्ट आवेदन जैसी सुविधाओं का त्वरित समाधान किया गया।

युवा वैश्य महासभा के अध्यक्ष अतुल जायसवाल, महामंत्री कपिल अग्रहरि और कोषाध्यक्ष प्रकर्ष कंसल ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरल और सहज तरीके से उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट और राज्यमंत्री शंकर कोरंगा ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए युवा वैश्य महासभा का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बिंदेश गुप्ता, प्रदीप बिष्ट, तनुज गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, गंगा जायसवाल, मंजू वार्ष्णेय, स्नेहलता गुप्ता, अभिषेक अग्रहरि, सूर्यांश गुप्ता, विजय साहू, सीमा देवल, अर्चना मित्तल, कुसुमलता केशरवानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  काठगोदाम से नैनीताल और कैंची धाम तक रोपवे परियोजना को मिलेगी गति, ज्योलीकोट बनेगा जंक्शन स्टेशन 14.9 किमी लंबे रोपवे में प्रस्तावित होंगे पांच स्टेशन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.