ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र दीना का संयुक्त वार्षिकोत्सव ‘उमंग’ वर्ष 2026 के लिए उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट, पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष पूरन चंद्र जोशी, डॉ. बंशीधर पांडे, भैरव दत्त भट्ट, प्रधानाध्यापक भुवन गुणवंत एवं प्रधानाध्यापिका भावना भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी, प्राथमिक तथा जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और ग्रामीणों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में विकासखंड के वरिष्ठ शिक्षक डिकर सिंह पडियार सहित कई शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, अभिभावक एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रधानाध्यापक भुवन गुणवंत ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी योजनाओं की जानकारी दी और अभिभावकों को विद्यालय से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया। वहीं प्रधानाध्यापिका भावना भंडारी ने नए शैक्षणिक सत्र में सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने की अपील की।

पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष पूरन चंद्र जोशी ने विद्यालय की उपलब्धियों और शिक्षकों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है और यहां शिक्षा का स्तर संतोषजनक है।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक डिकर सिंह पडियार ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने का माध्यम बनते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में सहायक होते हैं।

अंत में दोनों विद्यालयों की प्रधानाध्यापकों ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए वार्षिकोत्सव ‘उमंग’ के सफल समापन की घोषणा की। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ में नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.