ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

नैनीताल। सचिव मुख्यमंत्री एवं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को खुर्पाताल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर कई अहम मामलों में मौके पर ही निर्णय लेते हुए प्रशासनिक सख्ती का संदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल के मुख्य गेट पर ताला लगाए जाने को लेकर चल रहे विवाद का समाधान मौके पर ही कर दिया। आयुक्त ने शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से वार्ता कर निर्देश दिए कि विद्यालय गेट पर नया ताला लगाया जाए, जिसकी चाबियां प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत और परिसर में संचालित उद्यान विभाग के पास रहेंगी। आवश्यकता अनुसार सभी विभाग शासकीय कार्यों के लिए मैदान का उपयोग कर सकेंगे।

इस दौरान आयुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पंचायत घर और खुर्पाताल स्थित जिला विकास प्राधिकरण की भूमि का भी निरीक्षण किया। प्राधिकरण की जमीन पर कचरा डाले जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए राजस्व विभाग को दो दिन के भीतर दोषियों की पहचान कर प्रत्येक पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

खुर्पाताल झील के किनारे 30 मीटर दायरे में बने होटल और भवनों पर भी आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने मौके से ही जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित सहायक अभियंता और अवर अभियंता का वेतन रोका जाए और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

साथ ही अवैध निर्माण करने वाले होटल व भवन स्वामियों के चालान करने और दो दिन के भीतर झील किनारे प्राधिकरण की जमीन से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या भी उठाई, जिस पर आयुक्त ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के बच्चों से भी मुलाकात की।

इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, ग्राम प्रधान हंशी नेगी, जिला शिक्षा अधिकारी पी.एल. टमटा सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हल्द्वानी-काठगोदाम में जले ‘आशीर्वाद के दीये’, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.