ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

हल्द्वानी। शहर के इन्द्र नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार को एक बेहद दुखद हादसा सामने आया, जहां एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास मौजूद युवकों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक व्यक्ति इस क्षेत्र का रहने वाला नहीं लग रहा है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह बाहरी हो सकता है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों व रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

👉 पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास मृतक से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा: पत्नी से संबंध के शक में अमन की गला घोंटकर हत्या का आरोप, निक्की उर्फ नाटी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.