चीन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर-पश्चिमी चीन में आए भूकंप में गांसु और किंघई प्रांतों में 100 से अधिक लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से एपी में छपी खबर के अनुसार, 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी चीन के एक पहाड़ी क्षेत्र में बीते सोमवार आधी रात से ठीक पहले ये भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता 6.2 बताई जा रही है।
इस भूकंप से गांसु और किंघई प्रांत में काफी नुकसान हुआ है। वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सर्च एंड रेस्क्यू कार्य में “संपूर्ण प्रयास” करने का आह्वान किया है।














