ब्रेकिंग न्यूज़

हनुमान जन्मोत्सव पर हल्द्वानी में भक्ति का सैलाब

हल्द्वानी। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज पूरा हल्द्वानी शहर भक्ति में सराबोर नजर आया। जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, वहीं शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

शोभायात्रा के दौरान “जय श्रीराम” और “बजरंगबली” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में आकर्षक झांकियां विशेष केंद्र रहीं, जिनमें भगवान हनुमान के विभिन्न स्वरूपों का सुंदर चित्रण किया गया।

यह शोभायात्रा काठगोदाम से शुरू होकर हल्द्वानी शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर में 291 किलो लड्डुओं का भोग बजरंगबली को अर्पित किया गया।

इसके पश्चात शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.