ब्रेकिंग न्यूज़
A revolver held by two anonymous hands is fired on a black background.

महिला को लोन के मामले में कथित रूप से बनाया गया बंधक

महिला बैंक कर्मचारी ने गारंटर पर तानी रिवाल्वर रिवाल्वर 

रुद्रपुर। हल्द्वानी मार्ग स्थित एक निजी बैंक में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला को लोन के मामले में कथित रूप से बंधक बनाए जाने की सूचना पर उसका गारंटर बैंक पहुंचा।

आरोप है कि बैंक में मौजूद एक महिला कर्मचारी ने गारंटर पर रिवाल्वर तान दी, जबकि बैंक प्रबंधक ने पुलिस के सामने ही उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

पीड़ित के अनुसार, उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने खुद को निजी बैंक में कलेक्शन एजेंट बताते हुए उसका खाता खुलवाया था, जिसमें 50 रुपये की किश्त जमा की जा रही थी।

बाद में जमा राशि और बैंक खाते में अंतर सामने आया। इसी बीच उसने एक महिला खातेदार की जमानत ली, जिसे बैंक की ओर से 1.20 लाख रुपये के लोन का नोटिस मिला।

महिला का आरोप है कि बैंक ने उसे अंदर बैठाकर रखा हुआ था। जब गारंटर बैंक पहुंचा और जानकारी ली तो पता चला कि लोन की वास्तविक राशि केवल 30 हजार रुपये है।

इस पर जब उसने बैंक प्रबंधक से बात करनी चाही तो कथित तौर पर उसके साथ अभद्रता की गई और धक्का दिया गया।

घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। आरोप है कि पुलिस के सामने ही बैंक प्रबंधक ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जबकि एक महिला कर्मचारी ने उस पर रिवाल्वर तान दी। पीड़ित के पास घटना का वीडियो भी मौजूद है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर AHTU नैनीताल की स्पा सेंटरों में सघन चेकिंग, 6 स्पा सेंटरों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.