ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बुर्के वाली लुटेरी ‘पायल’ पति को छोड़ प्रेमी के साथ ज्वेलर्स दुकान में की लूट, नकली पिस्टल भी दिखाई 

एक हैरान कर देने वाली लूट की वारदात सामने आई है, जिसमें ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए एक युवती ने बेहद शातिर अंदाज में 26 ग्राम सोना पार कर दिया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले का खुलासा कर प्रेमी-प्रेमिका को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार घटना 2 अप्रैल को अयोध्या के रुदौली क्षेत्र स्थित कोठी बाजार की एक सर्राफा दुकान में हुई। बुर्का पहने पायल नाम की युवती ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुई। उसने पहले कर्मचारियों को बातों में उलझाया और गहने देखने के बहाने उनका ध्यान भटकाया। इसी दौरान उसने समोसा-मिठाई मंगवाने की बात कहकर और अधिक समय लिया।

मौका मिलते ही युवती ने कमर से पिस्टल निकालकर दुकानदार को धमकाया कि आगे बढ़े तो गोली मार देगी। इसके बाद वह करीब 26 ग्राम सोने के गहने लेकर दुकान से बाहर निकल गई। बाहर उसका प्रेमी राहुल कुमार बाइक लेकर पहले से ही इंतजार कर रहा था और दोनों मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई थी। फुटेज में बाइक का नंबर भी साफ नजर आने पर पुलिस को अहम सुराग मिला।

इसी आधार पर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि लूट की साजिश खिलौना पिस्टल के दम पर रची गई थी।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 30 अप्रैल 2026

You missed

error: Content is protected !!