हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की फतेहपुर शाखा के प्रबंधक प्रशांत कुमार द्वारा आज एक वित्तीय जन जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम चलाया गया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आम ग्राहकों सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

शाखा प्रबंधक द्वारा बैंक की ऋण जमा एवं बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को सरकार की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं में आच्छादित होने हेतु अनुरोध किया गया।

प्रबंधक प्रशांत कुमार द्वारा बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष के आरंभ से ही बैंक के द्वारा शुभारंभ एपीवाई के साथ-साथ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में सभी पात्र लोगों कोआच्छादित करने हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है, अतः समस्त पात्र व्यक्ति इसमें अपना एनरोलमेंट अवश्य करें।

बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा वर्तमान समय में डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल एवं इंटरनेट बैंकिंग के बढ़ते चलन एवं इससे प्राप्त सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा गया की इन सेवाओं का जहां बहुत अच्छा लाभ होता है।

वही अपने से संबंधित गोपनीय जानकारी को साझा करने में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। अतः स्वयं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी यथा ओटीपी आदि कभी भी साझा न करें।

इस अवसर पर बैंक सखी तोशिता बोरा,बैंक मित्र मनोज जोशी, दीपक सनवाल, रूचि बडोनी, किरन महर, हेमा गैड़ा, गीता गैड़ा प्रेमा पांडे आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी उत्तराखंड की लोककला ऐपण की पहचान, मंजू रौतेला और हेमलता कबडवाल ने बढ़ाया देवभूमि का मान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.