ब्रेकिंग न्यूज़

सभासद मनोज साह जगाती ने गैस बुकिंग के बाद लोगों के डीएसी नंबर नहीं आने से क्षुब्ध होकर प्रबंधक गैस सर्विस को सौंपा ज्ञापन, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी। 

नैनीताल। नगर में गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल माह में गैस बुकिंग के बाद डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) नंबर न मिलने से कई लोग गैस सिलेंडर लेने से वंचित हैं।

इस मुद्दे को लेकर नगर पालिका के सभासद मनोज साह जगाती ने पर्वत गैस सर्विस के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे नगरवासियों के साथ गैस एजेंसी कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे।

सभासद ने बताया कि 1 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच जिन लोगों ने गैस बुकिंग कराई थी, उन्हें अभी तक डीएसी नंबर प्राप्त नहीं हुए हैं, जबकि 9 अप्रैल के बाद बुकिंग करने वालों को नंबर मिल चुके हैं। इस गड़बड़ी के चलते पहले बुकिंग करने वाले उपभोक्ता गैस लेने से वंचित रह गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यह समस्या विशेष रूप से उन लोगों के साथ अधिक हो रही है, जिन्होंने इंडियन ऑयल के ऐप के माध्यम से गैस बुक की थी। इससे उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है और लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

मनोज साह जगाती ने प्रबंधक से आग्रह किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जनप्रतिनिधि होने के नाते आंदोलन करेंगे, और जरूरत पड़ने पर कड़ा कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 सितम्बर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.