ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत, आमसभा में रखा विजन, कल होगा मतदानहल्द्वानी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंककर की बर्खास्तगी की मांगकुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने किया रामनगर नगर पालिका का औचक निरीक्षण; अधिशासी अधिकारी का वेतन रोकने के दिए निर्देशहल्द्वानी में जटिल हृदय रोगों के इलाज को मिल रहा विस्तार, चंदन हॉस्पिटल में 300 से अधिक कार्डियोथोरेसिक व वैस्कुलर प्रक्रियाएं पूरीछात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट—चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी, ड्रोन से नजर और सघन चेकिंग-फ्रिस्किंग, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस बल को किया ब्रीफ व कराया फ्लैग मार्च, चेतावनी- चुनाव की आड़ में हुड़दंग, धमकी या अराजकता की कोशिश की तो कार्यवाही तय

 नगर पालिका के निवर्तमान सभासद राहुल पुजारी ने अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्र को सौंपा ज्ञापन

नगर पालिका कर्मियों को 3 माह का वेतन देने की मांग 

रिपोर्टर-  गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल के निवर्तमान सभासद राहुल पुजारी ने बुधवार को नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्र को ज्ञापन देकर जल्द ही नगर पालिका कर्मियों को तीन माह का वेतन देने की मांग की है।

उन्होंने कहा पालिका प्रशासन द्वारा पालिका के समस्त कर्मचारियों को उनके देयको का भुगतान नहीं किया गया तो तो उनके द्वारा पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना दिया जाएगा।

उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से कहा कि बड़े खेद का विषय है कि नगर पालिका परिषद नैनीताल की दोनों कर्मचारी यूनियनों द्वारा समय-समय पर पालिका प्रशासन से पत्राचार व वार्ता की गई है किंतु उसके पश्चात भी पालिका के स्थाई कर्मचारियों का तीन महा का वेतन नहीं दिया गया।

सेवानिवृत कर्मचारियों का चार माह की पेंशन का भुगतान भी लंबित है, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 6 माह से वेतन नही दिया गया है ,और पर्यटन सीजन में कार्य करने वाले कर्मचारियों के वेतन का ही भुगतान नहीं किया गया है ।

जबकि साल पूरा होने को आया है, इसके साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अर्जित अवकाश का भुगतान भी नहीं किया गया है ऐसी दशा में कर्मचारियों का अपने व अपने परिवार का जीवन यापन करना अत्यंत कठिन हो गया है।

ऐसे में यदि एक सप्ताह के भीतर पालिका के कर्मचारियों का वेतन व पेंशन का भुगतान नहीं किया जाता है तो उनके द्वारा अधिशासी अधिकारी के कार्यालय के समूह की धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन नैनीताल की होगी। पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्र ने कहा जल्दी वेतन देने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति बने प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, कूटा ने दी बधाई और शुभकामनाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.