ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का अनोखा संदेश लेकर तीन युवकों का स्केटिंग सफर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

दो युवक बिहार और एक मध्य प्रदेश के निवासी हैं, जो स्केटिंग के जरिए लंबी धार्मिक यात्रा पर निकले हैं।

करीब 48 दिन पहले शुरू हुई इस यात्रा में तीनों युवक अब तक लंबा सफर तय कर चुके हैं। उनका संकल्प 12 ज्योतिर्लिंगों और चारधाम से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करना है। उत्तराखंड पहुंचने पर ये भीमताल होते हुए कैंची धाम पहुंचे, जहां उन्होंने नीम करौली महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

युवकों का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य स्केटिंग जैसे अनोखे माध्यम से युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना और धार्मिक जागरूकता फैलाना है। उनका यह सफर न केवल रोमांचक है, बल्कि प्रेरणादायक भी है।

अब ये तीनों युवक आगे केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां वे अपनी यात्रा के अगले चरण को पूरा करेंगे।

बाइट:

“हम लोग पिछले 48 दिनों से लगातार स्केटिंग कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार करना और युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ना है।

कैंची धाम के दर्शन के बाद अब हम केदारनाथ की ओर बढ़ रहे हैं।”

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अंबेडकर जयंती पर सहभोज व सम्मान समारोह, भगत सिंह कोश्यारी और गजराज सिंह बिष्ट रहे मुख्य अतिथि
error: Content is protected !!