ब्रेकिंग न्यूज़

पिथौरागढ़। बलुवाकोट क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के झांसे में आकर पति को छोड़ दिया, लेकिन बाद में प्रेमी की दूसरी शादी का खुलासा होने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, 6 साल की बेटी की मां महिला ने वर्ष 2024 में अपने ही जीजा के साथ प्रेम संबंध शुरू कर लिया। आरोप है कि युवक ने महिला को शादी का झांसा दिया और उसे पति से अलग होने के लिए प्रेरित किया।

महिला ने उसकी बातों में आकर फरवरी 2025 में शपथपत्र पर हस्ताक्षर किए और जुलाई 2025 में तलाक के लिए अर्जी भी दाखिल कर दी।

इसी बीच युवक ने कथित रूप से किसी अन्य युवती से शादी कर ली। जब महिला को इस बात की जानकारी मिली तो वह स्तब्ध रह गई और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

महिला का पति दिल्ली में काम करता है और इस पूरे घटनाक्रम के बाद उसका वैवाहिक जीवन भी संकट में आ गया है।

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर 22 वर्षीय आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : ग्रामीण विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की पहल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्कूल को दिए स्मार्ट बोर्ड और कंप्यूटर सिस्टम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.